Notice for Online Institution-Level Counseling 2026–27 for Admission to First Year and Second Year (Lateral Entry)
| Institution-Level Counselling Schedule (19 August 2026 to 25 August 2026) |
| Registration (Daily) |
Seat Allotment (Daily) |
Document Verification by the Institution, Admission Process, Registration of Admitted Candidates on the UMS Portal, Fee Submission, and Verification (Daily) |
| 10:00 AM to 1:00 PM |
2:00 PM |
3:00 PM to 5:00 PM |
Counselling Main Seat Matrix - Round3 - (1st Year & 2nd year Lateral Entry)
Counselling Main Seat Matrix - Round2 - (1st Year & 2nd year Lateral Entry)
Counselling Main Seat Matrix - Round1 - (Lateral Entry Course)
| S. No. |
Name |
Date |
File |
|
B.Pharma & B.Tech (2nd year Lateral Entry-2026-27) |
27/05/2026 |
View / Download |
Counselling Main Seat Matrix - Round1 - (1st Year)
Seat Matrix Spot Round 1 Counselling 2026-27
Seat Matrix Spot Round 2 Counselling 2026-27
Institute Level Seat Matrix First Year and Second Year (Lateral Entry)
| S. No. |
Name |
Date |
File |
|
M.Tech Institute Level Counselling Seat Matrix (Thermal Engineering) |
04/08/2026 |
View / Download |
|
Working Professionals Institute Level Counselling Seat Matrix |
04/08/2026 |
View / Download |
|
Amendment Institute Level Combined All Pvt College Seat Matrix 2026-27 |
02/08/2026 |
View / Download |
|
Institute Level Counselling LLM 2026-27 |
02/08/2026 |
View / Download |
|
B.Tech working professionals |
01/08/2026 |
View / Download |
|
Institute Level Combined All Pvt College Seat Matrix 2026-27 |
01/08/2026 |
View / Download |
|
Institute Level Combined All Govt Seat Matrix 2026-27 |
01/08/2026 |
View / Download |
प्रथम वर्ष काउंसलिंग हेतु निर्देश
वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में मुख्य काउंसलिंग ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही है। काउंसलिंग में वही अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं जो प्रवेश हेतु निर्धारित न्यूनतम पात्रता योग्यता रखते हों। अभ्यर्थी को इस प्रक्रिया में काउंसलिंग पोर्टल पर पंजीकरण कर अपना लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड बनाना होगा। सभी अभ्यर्थियों को ₹2000/- (अप्रतिदेय) काउंसलिंग शुल्क जमा करना होगा।
द्वितीय वर्ष काउंसलिंग सम्बन्धी निर्देश
द्वितीय वर्ष की काउंसलिंग प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है।
द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु, उत्तराखंड से डिप्लोमा उत्तीर्ण करने वाले अथवा मूल स्थायी निवास प्रमाण पत्र रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। सर्वप्रथम सभी अभ्यर्थियों को ₹2000/- (अप्रतिदेय) काउंसलिंग शुल्क जमा करना होगा।
विकल्प भरने सम्बन्धी निर्देश
अभ्यर्थी जहाँ प्रवेश लेना चाहते हैं, वहाँ अपने विकल्प वरीयता क्रम में भरें। आपको सलाह दी जाती है कि अधिकतम विकल्प भरें, जिससे सीट आवंटित होने की संभावना अधिक रहे। विकल्प भरते समय संस्था एवं शाखा (जिसमें प्रवेश के इच्छुक हों) को वरीयता क्रम में भरकर सहेजें (Save करें)। जब यह सुनिश्चित कर लें कि वरीयता क्रम अथवा विकल्प में कोई परिवर्तन नहीं करना है, तभी अंतिम रूप से जमा करें (Submit करें)। एक बार अंतिम रूप से जमा करने के उपरांत कोई परिवर्तन सम्भव नहीं होगा।
सीट आवंटन सम्बन्धी निर्देश
काउंसलिंग में आप के लिए तीन विकल्प मौजूद रहेंगे।
आप फ्रीज (Freeze) विकल्प का चयन तब करें जब आपको आवंटित (Allotted) सीट स्वीकार हो और आप उसी संस्थान/पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हों। इसके लिए आपको अपनी चॉइस Freeze करके ₹10,000/- अग्रिम प्रवेश शुल्क (Advance Admission Fee) काउंसलिंग पोर्टल पर जमा करना होगा।
इसके पश्चात आपको रिपोर्टिंग का माध्यम भी चुनना होगा, जिसके निम्नलिखित दो विकल्प उपलब्ध हैं:
- ऑनलाइन रिपोर्टिंग (Online Reporting)
- ऑनलाइन रिपोर्टिंग विकल्प का चयन करें।
- ऑनलाइन रिपोर्टिंग हेतु पोर्टल पर निर्धारित सभी आवश्यक स्वसत्यापित दस्तावेज (Self-Attested Documents) अपलोड करना अनिवार्य है।
- अपलोड किए गए दस्तावेजों का संबंधित संस्थान द्वारा सत्यापन (Verification) किया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन एवं शेष प्रवेश शुल्क जमा करने के उपरांत आपकी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
- प्रवेश की पुष्टि होने के उपरांत अभ्यर्थी अपने अनंतिम प्रवेश पत्र (Provisional Admission Letter) के साथ सभी मूल (Original) एवं आवश्यक दस्तावेज लेकर संबंधित संस्थान में संपर्क करें तथा सत्यापन हेतु उन्हें प्रस्तुत करें।
- ऑफलाइन रिपोर्टिंग (Offline Reporting)
- ऑफलाइन रिपोर्टिंग विकल्प का चयन करें।
- निर्धारित रिपोर्टिंग तिथि पर संबंधित संस्थान में स्वयं उपस्थित हों। सभी मूल (Original) एवं आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लेकर जाएँ।
- दस्तावेज सत्यापन एवं शेष प्रवेश शुल्क जमा करने के उपरांत आपकी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
नोट: रिपोर्टिंग का माध्यम (ऑनलाइन/ऑफलाइन) Freeze विकल्प का चयन करते समय ही निर्धारित करना अनिवार्य है। बाद में इसमें परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी
यदि आपको अलॉटेड संस्थान व ब्रांच पसंद नहीं है और आपको अपनी प्रेफरेंस में दी हुई हाईएस्ट चॉयस नहीं मिली है और आप अभी अलॉटेड सीट से अपनी हायर प्रेफरेंस में ऐडमिशन लेना चाहते हैं तो आपको फ्लोट ऑप्शन का चुनाव करना होगा जिसमें आपको Rs. 10,000/ एडवांस एडमिशन फीस जमा करनी होगी एवं आगे की काउंसिलिंग में आपका स्वतः ही पार्टिसिपेशन हो जाएगा । इस पार्टिसिपेशन में आपको वर्तमान में जो सीट मिली है आपकी प्रेफरेंस में उससे नीचे की सारी चॉइसेस डिलीट कर दी जाएगी तथा केवल आपकी प्रेफरेंस में आपको मिली सीट से ऊपर आपकी जो चॉइस है वही लेकर आप नेक्स्ट राउंड में जाएंगे। उदाहरण के लिए यदि आपको आपकी भरी हुई चॉइस में से चौथे नंबर की चॉइस मिली है और आपने फ्लोट ऑप्शन चूज किया हैं तो नेक्स्ट राउंड में आपकी चौथी चॉइस के बाद जितनी भी चॉइसेस भरी है वो डिलीट कर दी जाएंगी एवं ऊपर की तीन चॉइसेस लेकर ही आप नेक्स्ट राउंड में जाएंगे। अगर आपको ऊपर की भरी चॉइस मिल जाती है तो वर्तमान में मिली हुई सीट स्वतः कैंसिल हो जाएगी एवं किसी और को अलॉट कर दी जाएगी। अब इस पुरानी सीट पर आप का कोई अधिकार नहीं रहेगा। परन्तु यदि आपको ऊपर की चॉइस में से इस बार भी सीट नहीं मिल पाती है तो आपके पास वर्तमान में मिली चॉयस पर एडमिशन लेने का अधिकार रहेगा। साथ ही आप इस समय उसको फ्रीज करके प्रवेश ले सकते हैं परन्तु यदि अभी भी आप नेक्स्ट राउंड में जाना चाहते हैं तो पुनः आपको फ्लोट ऑप्शन चुनना होगा।
जिन अभ्यर्थियों को कोई सीट आवंटित नहीं हुई है वह अभ्यर्थी बिना किसी काउंसलिंग शुल्क के पार्टिसिपेट करने के लिए योग्य हैं उनको केवल पुनः अपनी चॉइसेस को भरना होगा जिससे वह नेक्स्ट राउंड में भाग ले सकें। उनको नेक्स्ट राउंड के लिए कोई काउंसलिंग फीस नहीं देनी पड़ेगी।
यदि कोई अभ्यर्थी विदड्रॉ ऑप्शन का चुनाव करने के बाद नेक्स्ट राउंड में काउंसलिंग में पुनः पार्टिसिपेट करना चाहता है तो पुनः Rs. 2000 काउंसलिंग फीस का भुगतान करना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी फ्रीज़ फ्लोट और विदड्रॉ में से किसी ऑप्शन का चयन नहीं करता है तो उसको भी विदड्रॉ मान लिया जाएगा। विदड्रॉ कैंडिडेट्स अगर नेक्स्ट राउंड में दोबारा पार्टिसिपेट करना चाहते हैं तो उन्हें Rs. 2000 काउंसलिंग फीस पुनः भुगतान करके अपनी चॉइस फाइल करनी होंगी।
आवंटित संस्था में प्रवेश हेतु निर्देश- अभ्यर्थी प्रवेश के लिए समस्त प्रमाण पत्रों, शैक्षिक अंक तालिकाओं आदि सभी वांछित अभिलेखों की दो-दो छायाप्रति एवम मूलप्रति, TC, Migrarion, Character Certificate की मूलप्रति, शुल्क आदि तैयार रखें तथा प्रवेश से पूर्व आवंटित संस्था में दूरभाष एवम ईमेल से सम्पर्क कर समस्त जानकारी प्राप्त कर ही प्रवेश के लिए उपस्थित होवें। Seat allotment letter में आवंटित संस्था के mobile number, email, website की जानकारी दी जाएगी।
अभ्यर्थी को सीट आवंटन के उपरांत सीधे आवंटित संस्था में निर्धारित अवधि के अंतर्गत प्रवेश के लिए उपस्थित होना होगा तथा संस्थान द्वारा UMS Portal पर जाकर छात्र को अपनी लॉगिन से वेरीफाई किया जायेगा उसके बाद एडमिशन लेटर छात्र को प्राप्त होगा अन्यथा उसकी आवंटित सीट निरस्त कर काउंसिलिंग के अगले चरण की सीट मैट्रिक्स में जोड़ दी जायेगी।